{"_id":"68fd11cf91bc54c8600c1a93","slug":"gangman-working-on-railway-track-dies-after-being-hit-by-train-banda-news-c-212-1-sknp1006-135118-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे गैंगमैन की ट्रेन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे गैंगमैन की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
Sat, 25 Oct 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। रेल ट्रैक में कार्य करने के दौरान गैंगमैन ट्रेन की चपेट में आ गया, हादसे में गैंगमैन की कटकर मौत हो गई।
हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के करहिया गांव निवासी दीपक ने बताया कि उसके चाचा रामआसरे (59) खुरहंड रेलवे स्टेशन में गैंगमैन पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार की रात रामआसरे डिंगवाही-बांदा रेलवे ट्रैक के बीच में गेट नंबर-461 के नजदीक कार्य कर रहा था। तभी कानपुर से मानिकपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में गैंगमैन आ गए, उनकी कटकर मौत हो गई।
भतीजे दीपक ने बताया कि बीते 15 वर्ष पहले रामआसरे मथुरा से स्थानांतरित होकर खुरहंड रेलवे स्टेशन आए थे। खुरहंड में ही किराए के कमरे में रहते थे। घटना से पत्नी गौरी समेत पुत्र भगवानदास, रामदास व दो पुत्रियां बेहाल हैं। अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर मौत हुई है।