फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gang rape with two teenage sisters, report on five

Banda News: दो किशोरी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच पर रिपोर्ट

Sat, 12 Aug 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gang rape with two teenage sisters, report on five
बदौसा। दो किशोरी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना में थाने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों किशोरी बहनों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 20 जुलाई की रात उसकी 14 व 15 वर्षीय दो पुत्रियां घर में सो रहीं थीं। वह और उसका पति दूसरे कमरे में सो रहा था। सुबह होने पर जागी तो घर में दोनों पुत्रियां नहीं थीं। 21 जुलाई की शाम दोनों पुत्रियां घर वापस आईं और उन्होंने बताया कि गांव के अनिल, पंचू कई माह से उन्हें धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। रात में गांव के पंचू, सुरेश, अनिल, बच्चा उर्फ लंगड़ा व रामजस निषाद घर का छप्पर तोड़कर जबरन घर से पकड़कर ले गए थे। पांचों लोगों ने उनके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें घर छोड़ गए हैं। बदौसा थानाध्यक्ष विजय कुशवाहा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरियों को मेडिकल के लिए सीएचसी नरैनी भेजा गया है। मामले की विवचेना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed