{"_id":"642c743b4d58de9f37053784","slug":"funeral-of-mother-and-daughter-together-every-eye-moist-banda-news-c-12-1-162687-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मां-बेटी का एक साथ अंतिम संस्कार, हर आंख नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मां-बेटी का एक साथ अंतिम संस्कार, हर आंख नम
Wed, 05 Apr 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
बांदा। मामूली कहासुनी के बाद आत्मघाती घटना को अंजाम देने वाली मां-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान हर किसी की आंख नम थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबकर मौत होने की पुष्टि की गई है। मायके पक्ष ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। हालांकि मृतका के भाई ने जमीन-जायदाद के चक्कर में मां-बेटी को कुएं में फेंककर मारने का आरोप लगाया था।
गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में सोमवार की सुबह वंदना (26) ने अपनी 14 माह की पुत्री दिव्यांशी के साथ घर के सामने स्थित कुएं में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना की वजह पूड़ी बेलने को लेकर महिलाओं में आपसी विवाद बताया गया है। हालांकि घटना को लेकर पति दुजयेंद्र नामदेव ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि वह दिल्ली में रहकर कपड़े में डाई का काम करता है। घटना से कुछ देर पहले उसकी पत्नी (मृतका) से फोन पर बात हुई थी। उसने ऐसा कुछ भी नहीं बताया था कि जिससे लग रहा हो कि वह यह आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो गई।
पति ने बताया कि वह दो भाई हैं। बड़ा भाई यजतेंद्र गांव में रहकर सिलाई का काम करते हैं। घर में मां रानी और भतीजी लक्ष्मी मृतका के साथ काम कर रहीं थीं। उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी। अब उसकी एक बेटी चंचल (4) है। मृतका के जेठ यजतेंद्र ने बताया कि उन्होंने मृतका को मायके से इसलिए बुला लिया था कि घर में फसल की कटाई शुरू हो रही है तो खाना बनाने में सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष गिरवां कुलदीप तिवारी ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबकर मौत होने की पुष्टि की गई है। घटना के कारण की जांच की जा रही है।