फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Front opened against established rules

स्थापना नियमावली के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 28 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 28 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Front opened against established rules
विरोध दिवस संबंधी जानकारी देते आईएमए सचिव और पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। दैनिक स्थापना नियमावली-2016 के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने मोर्चा खोल दिया है। गरीब विरोधी और कारपोरेट अस्पतालों को फायदा पहुंचाने वाला एक्ट बता 30 जुलाई को पूरे प्रदेश में विरोध दिवस मनाने का एलान किया है।

विज्ञापन


12 जुलाई को प्रदेश सरकार ने दैनिक स्थापना (रजिस्ट्रीकरण और विनिमय) नियमावली जारी की है। बृहस्पतिवार को होटल सभागार में इंडियन आईएमए पदाधिकारियों ने मीडिया के सामने एक्ट की खामियां गिनाई। सचिव डॉ. नरेंद्र गुप्ता और डॉ. अतुल सक्सेना ने बताया कि इस एक्ट से हरेक चिकित्सा संस्थान को सरकार में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। बिना रजिस्ट्रेशन वाले अस्पतालों में इलाज गैरकानूनी हो जाएगा।
विज्ञापन


मेडिकल कैंप नहीं लग सकेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि यह एक्ट पश्चिमी देशों के मानकों के आधार पर बनाया गया है। मान्यता प्राप्त नर्सों और कर्मियों को रखना अनिवार्य होगा, जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय खुद स्वीकार चुका है कि देश में चिकित्सा सेवा कर्मियों को बेहद कमी है। पदाधिकारियों ने मांग की कि जब तक मान्यता प्राप्त कर्मी उपलब्ध नहीं हो जाते तब तक अस्पतालों को इस एक्ट से छूट दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकल क्लीनिक को भी इस एक्ट से बाहर रखने की मांग की। कहा कि एकल क्लीनिक स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। 70 फीसदी मरीजों का इलाज यही कर रहे हैं। कहा कि एक्ट लागू होने से इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा। अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद रफीक और सचिव डॉ. नरेंद्र ने बताया कि 30 जुलाई को आईएमए विरोध दिवस मनाएगा।


यहां डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर एक्ट वापस लेने की मांग करेंगे। जरूरत पड़ी तो नर्सिंगहोम और क्लीनिक बंद कर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर महिला विशेषज्ञ डॉ. प्रज्ञा प्रकाश, डॉ. एसके वाजपेई, डॉ. मनोज शिवहरे, डॉ. हर्ष भार्गव, डॉ. विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed