फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Frightened by the threat of a domineering neighbor, the worker hanged himself

दबंग पड़ोसी की धमकी से सहमे मजदूर ने लगाई फांसी

Thu, 19 May 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Frightened by the threat of a domineering neighbor, the worker hanged himself
Frightened by the threat of a domineering neighbor, the worker hanged himself - फोटो : BANDA
बांदा। खुद को कमरे में बंद कर एक प्रवासी मजदूर ने फांसी लगा ली। भाई का आरोप है कि घटना से कुछ देर पहले दबंग पड़ोसी से मारपीट और धमकी देने की दहशत में उसने आत्महत्या कर ली। वहीं, कोतवाली पुलिस शराब के नशे में फांसी लगाना बता रही है।
विज्ञापन

शहर के चमड़ा मंडी निवासी असगर अली (27) ने बुधवार को दोपहर घर में पंखे के हुक से प्लास्टिक की पाइप से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पहुंचे भाई ने शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

मृतक के भाई सरवर अली ने आरोप लगाया कि दबंग पड़ोसी की धमकी पर असगर ने जान दी। बताया कि चमड़ा मंडी गेट पर असगर की मुर्गा की दुकान है, तभी पड़ोसी ने चार पहिया वाहन खड़ा कर दिया। हटाने के लिए कहा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। असगर ने पत्थर से कार का शीशा तोड़ दिया। इस पर दबंग से मारपीट हो गई। इसी बीच दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। इसके बाद दोपहर को असगर ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मारपीट की नहीं जानकारी
मृतक मुंबई में पेंटिंग करता था। ईद के एक दिन पूर्व घर लौटा था। वह अविवाहित था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तहरीर देने की बात कही। कोतवाली नगर इंसपेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि मृतक शराब का आदी था। मारपीट होने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed