फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Friendship via social media, rape of a teenage girl

Banda News: सोशल मीडिया से दोस्ती, किशोरी से दुष्कर्म

Thu, 03 Sep 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Friendship via social media, rape of a teenage girl
-गिरवां थाना क्षेत्र बड़ोखर बुजुर्ग गांव की घटना, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता महोबा की रहने वाली
संवाद न्यूज एजेंसी

गिरवां (बांदा)। सोशल मीडिया के जरिये संपर्क में आई एक अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ युवक ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक अरविंद कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है।

महोबा जनपद की किशोरी की दोस्ती गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग निवासी अरविंद कुशवाहा से हुई थी। अरविंद ने उसे झांसे में लेकर अपने गांव बुलाया। आरोपी उसे गांव के एक आरओ संयंत्र में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध किया तो उसे धमकाया गया। किसी तरह छूटकर किशोरी ने गिरवां थाने में अपनी आपबीती पुलिस को बताई।
विज्ञापन

सीओ नरैनी प्रवीण यादव और इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने घटनास्थल की जांच की। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण यादव ने बताया कि आरओ संयंत्र का एक कमरा सील कर दिया गया है। जांच में सामने आने वाले अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed