फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Freight increased ten percent cost of building

मालभाड़े ने बढ़ाई मकान निर्माण की दस फीसदी लागत

Mon, 06 Jul 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Freight increased ten percent cost of building
गिट्टियां भरते मजदूर। - फोटो : BANDA
बांदा। डीजल के दामों में हुई वृद्धि से ट्रकों के बढ़े मालभाड़े ने भवन निर्माण की लागत बढ़ा दी है। भवन का निर्माण करने वालों को दस फीसदी अतिरिक्त जेब खाली करनी पड़ रही है। ईंट-सीमेंट और सरिया आदि निर्माण सामग्री में एक पखवारे के अंदर यह वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान बंद हुए निर्माण कार्य अब फिर पटरी पर आ रहे हैं, लेकिन लागत बढ़ गई है। ट्रकों ने भाड़ा 25 से 30 फीसदी बढ़ाया तो बिल्डिंग मैटेरियल भी 10 फीसदी महंगा हो गया। पिछले माह लॉकडाउन में 6500 रुपये प्रति हजार बिकी ईंट अब 7275 रुपये हो गई है।
विज्ञापन

775 रुपये प्रति हजार की वृद्धि हुई। गिट्टी (छर्रु) 100 फीट की कीमत 3500 रुपये से बढ़कर 4000 रुपये पहुंच गई है। सरिया में 400 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ है। यह 4000 से बढ़कर 4400 रुपये क्विंटल हो गई है। 320 की सीमेंट बोरी अब 340 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक भाड़ा लगभग ड्योढ़ा हो गया है। बिल्डिंग मैटेरियल का उत्पादन भी 40 से 50 फीसदी चल रहा है। ऐसे में दाम बढ़ना स्वाभाविक है। बांदा में बिल्डिंग मैटेरियल फतेहपुर, सतना (एमपी), रायपुर (छत्तीसगढ़) और महोबा आदि जिलों से आता है। -राजेंद्र शिवहरे (लाला भाई), जिला परिषद, बांदा।

लॉकडाउन में लगभग दो माह कारोबार पूरी तरह चौपट रहा। अब कुछ ढर्रे पर आ रहा है। अभी भरपाई में समय लगेगा। मैटेरियल में महंगाई के चलते निर्माण कार्य कम हो रहे हैं। बिल्डिंग मैटेरियल के भावों में वृद्धि मालभाड़े में हुई बढ़ोत्तरी का नतीजा है। -कमलेश कुमार, बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता, बांदा।

कमलेश।

कमलेश।- फोटो : BANDA

राजेंद्र शिवहरे।

राजेंद्र शिवहरे।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed