फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Freezing rain increased , people suffering

बारिश से बढ़ाई ठंड, लोग बेहाल

Thu, 22 Jan 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 22 Jan 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Freezing rain increased , people suffering

पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश ने ठंड में जबर्दस्त

विज्ञापन
इजाफा कर दिया है। गुरुवार को पूरे दिन में बादल और कोहरे से सूरज के दीदार नहीं हुए।

उधर, स्कूलाें की छुट्टी बढ़ाई न जाने से सभी स्कूल खुल गए। बच्चों को ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। देर रात हो रही बारिश से मंडल मुख्यालय की बिजली गुल हो गई। इससे कई इलाकों में अंधेरा छाया रहा।

पिछले 10 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कई दिनों से पारे का लगातार नीचे गिरना भी जारी है। बृहस्पतिवार को एक डिग्री पारा और लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहा।

बादल की वजह से मौसम में आर्द्रता फिर 60-100 फीसदी रही। शीत लहरों का कहर भी बरकरार रहा। केंद्रीय जल आयोग में मौसम के जानकार सुरेश कुमार ने बताया कि पहाड़ों में लगातार बर्फबारी के चलते ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है।

अभी दो-तीन दिन ठंड से राहत के आसार नहीं है। उधर, शाम को गहरे बादल छा गए और शाम होते ही बारिश भी शुरू हो गई। ठंडी हवाओं का कहर मौसम को और खतरनाक बनाए रहा।

भीषण ठंड को देखते हुए प्रशासन ने 21 जनवरी तक स्कूल-कालेजों में छुट्टी रखी। बृहस्पतिवार को लगभग एक माह बाद स्कूल खुले लेकिन मौसम ने फिर रुख बदला और शीत लहर, कोहरा और बारिश ने मौसम खुलने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ऐसे में एक बार फिर स्कूलों में छुट्टी की मांगे उठने लगीं। छुट्टी के लिए बच्चों से ज्यादा स्कूलों के टीचर परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed