फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Free treatment at the family 's request to order

परिवार की गुहार पर मुफ्त इलाज का आदेश

Wed, 29 Jun 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 29 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Free treatment at the family 's request to order
मुक्तसर के अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। जिला जिलाधिकारी ने परिवार का मुफ्त इलाज कराने का आदेश जिला अस्पताल को दिया है। बुधवार को परिवार ने डीएम से मिलकर इलाज करवाने की गुहार लगाई थी। परिवार कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों से जकड़ा है। परिवार के दो सदस्य विकलांग भी हैं।   बड़ोखर बुजुर्ग गांव का महेश्वरीदीन पूरे परिवार के साथ कलेक्ट्रेट में डीएम से मिला। बताया कि उसका पूरा परिवार किसी न किसी मर्ज का मरीज है। सबसे बड़े पुत्र को तीन साल से कैंसर है। दूसरा मानसिक रूप से बीमार है और तीसरा पुत्र पैरों से विकलांग है। पत्नी भी खाट पर लगी है। ऐसे में घर का कोई सदस्य कमाऊ नहीं है और न ही आमदनी का कोई साधन है। मात्र एक बीघा जमीन है वह भी तीन साल से बंजर पड़ी है। महेश्वरीदीन ने डीएम से फरियाद की कि उसे अपनी जिंदगी नहीं चाहिए बल्कि अपने बेटों का इलाज चाहता है, वरना फिर इच्छा मृत्यु दी जाए। ऐसा नहीं होता तो किसी भी दिन वह पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लेगा। डीएम योगेश कुमार ने उसे सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि जिला अस्पताल में उसका और उसके परिवार का मुफ्त इलाज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed