फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fourth sample of positive patient sent for investigation

पॉजिटिव मरीज का चौथा सैंपल जांच को भेजा

Wed, 15 Apr 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Fourth sample of positive patient sent for investigation
बांदा। आइसोलेट और क्वारंटीन मरीजों के इलाज और देखरेख में जुटे राजकीय मेडिकल कालेज के पांच डाक्टरों समेत 15 कर्मियों को और क्वारंटीन कर होटल भेज दिया गया है। उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इसके पहले भी यहां की एक टीम होटल में क्वारंटीन की जा चुकी है। तीसरी टीम को ड्यूटी पर लगाया गया है। उधर, तीसरी रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए मरीज का चौथा सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इस पॉजिटिव मरीज के 8 परिजनों का सैंपल भी जांच के लिए गया है। कुल मिलाकर 73 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट देर रात या बृहस्पतिवार को आने की उम्मीद है। ये सभी क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध मरीजों की खोज जारी है। रोजाना मेडिकल कालेज से इनके नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे जा रहे हैं। उनकी रिपोर्टें भी आ रही हैं। तीन दिन पूर्व शिव गांव के 55 वर्षीय व्यक्ति की तीसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि दूसरी रिपोर्ट निगेटिव थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कालेज प्रशासन ने इस व्यक्ति का चौथा सैंपल जांच के लिए भेजा है। साथ ही उसके 8 परिजनों के भी सैंपल भेजे गए हैं। इसके अलावा मेडिकल कालेज के 5 डाक्टर, 7 स्टाफ नर्स, 3 वार्ड ब्वाय और 6 संदिग्ध लोगों के नमूने भी भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को शहर के एक होटल में क्वारंटीन में रखा गया है, जबकि अन्य मेडिकल कालेज के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती हैं।
मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि मौजूदा समय मेडिकल कालेज के क्वारंटीन वार्ड में 58 लोग भर्ती हैं, जबकि आइसोलेशन वार्ड में मात्र तीन लोग ही भर्ती हैं। उधर, मेडिकल कालेज की दो टीमों को शहर के अलग-अलग होटल में क्वारंटीन किए जाने के बाद अब तीसरी टीम को मरीजों के इलाज में लगाया गया है। एक सप्ताह बाद टीम सी को क्वारंटीन कर टीम ए को इलाज में लगाया जाएगा।
जांच के लिए अब तक भेजे जा चुके हैं 169 सैंपल
बांदा। जिले में कोरोना संक्रमण के संभावित मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। मेडिकल कालेज के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक यहां से 169 सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें 110 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो की पॉजिटिव आई है। इसमें एक निगेटिव हो चुका है।

अन्य की रिपोर्ट आनी बाकी है। प्रधानाचार्य के मुताबिक मौजूदा समय में यहां भर्ती 19 मरीजों की हालत सामान्य है। डिस्चार्ज किए गए लोगों को सलाह दी गई है कि घरों में भी 14 दिन तक क्वारंटीन रहें और बार-बार साबुन से हाथ धोएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखें। इस दौरान बुखार-खांसी, सांस फूलने जैसी कोई शिकायत हो तो तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed