फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   four more corona positive in banda

बांदाः मेडिकल कालेज के दो कर्मी समेत चार और कोरोना संक्रमित, लगातार बढ़ रही संख्या

Thu, 07 May 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
four more corona positive in banda
बांदा में महानगरों से लौट रहे मजदूरों की संख्या बढ़ने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। दो दिन पूर्व एक साथ 10 संक्रमण केसों के बाद अब चार और संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो यहां मेडिकल कालेज के कर्मचारी और दो प्रवासी मजदूर हैं। दोनों मजदूरों के गांवों को हॉटस्पॉट घोषित कर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। गांव के रास्ते सील किए जा रहे हैं। अब जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या 14 हो गई है।
विज्ञापन

बांदा जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 21 हो गया है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इसकी पुष्टि की है। इनमें तीन निगेटिव हो चुके हैं। 18 अभी सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें तीन चित्रकूट जनपद के संक्रमित भी शामिल हैं। उधर, महानगरों से मजदूरों की बड़ी संख्या में आमद का सिलसिला अभी जारी है। ऐसे में संक्रमण का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ने का अंदेशा है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व नौ मजदूर और एक पीएचसी डॉक्टर संक्रमित घोषित हुए थे। तब संक्रमितों की संख्या 17 हो गई थी। गुरुवार को सुबह झांसी लैब से 32 नमूनों की और रिपोर्ट आई। इनमें चार पॉजिटिव थीं यानी संक्रमितों का ताजा आंकड़ा अब 21 हो गया है। हालांकि तीन संक्रमित निगेटिव हो गए हैं। हालांकि उन्हें अभी क्वारंटीन अवधि में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजी रिपोर्ट के चार संक्रमितों में मेडिकल कालेज बांदा का दो स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। इनकी उम्र क्रमश: 20 व 29 वर्ष है। इनके अलावा नरैनी सीएचसी में क्वारंटीन चल रहे क्रमश: 24 व 32 वर्षीय मजदूर भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

इनमें एक तिंदवारी क्षेत्र के पिपरहरी और दूसरा सबादा गांव का है। ये दोनों 29 अप्रैल को गुजरात से आए थे। चारों ताजे संक्रमित लोगों को मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। संक्रमित दोनों के गांवों को हॉटस्पॉट घोषित कर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। हॉटस्पॉट की संख्या 14 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed