{"_id":"6980f31a815822621800c91f","slug":"four-lakh-39-thousand-cheated-in-the-name-of-installing-solar-pump-banda-news-c-212-1-sknp1006-140263-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सोलर पंप लगवाने के नाम पर चार लाख 39 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सोलर पंप लगवाने के नाम पर चार लाख 39 हजार ठगे
विज्ञापन
-अतर्रा कोतवाली में पीड़ित की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। सोलर पंप लगवाने के नाम पर साइबर ठगों ने चार लाख 39 हजार 238 रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने अतर्रा कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के लखन कालोनी निवासी नंद किशोर कुशवाहा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 15 जुलाई 2024 को उसके पास एक नंबर से फोन आया कि उसका सोलर पंप पास हो गया है। इस पर वह उसके झांसे में आ गया और उसने अपने खाते से पहली बार एक लाख 72 हजार 638 रुपये स्थानांतरित कर दिए। इसी तरह से अलग-अलग चेक से कुल चार लाख 39 हजार 238 रुपये विभिन्न खातों में जमा किए। न ही उसका सोलर पंप लगा और न ही उसका रुपया वापस हुआ। पीड़ित ने अतर्रा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
-- -- -- -- -- -- -- --