{"_id":"64ac2b35af89e2f2722c4db43fe741d9","slug":"four-injured-in-separate-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग मार्ग हादसों में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग मार्ग हादसों में चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग मार्ग हादसों में चार राहगीर जख्मी हो गए। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैलानी निवासी सुशीला (35) सोमवार की शाम पति शंकर के साथ बाजार से घर लौटते समय बाइक से गिरकर जख्मी हो गई।
विज्ञापन
उधर, मढ़ियानाका निवासी बच्ची लाल (20) मंगलवार को सुबह अलीगंज के नजदीक चलती बस से उतरते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य घटना में तरायां (बबेरू) निवासी बेनी माधव (20) मंगलवार को बाइक पर बहन के घर कमासिन जाते समय ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
उधर, परास गांव निवासी प्रीति सिंह (17) पुत्री रामप्रकाश मंगलवार को शाम इंटरमीडिएट विज्ञान की परीक्षा देकर बाइक पर भाई के साथ घर आ रही थी। बस के पहिए से छिटक कर छात्रा के सिर में गिट्टी लग गई। बेहोशी हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, चौधरी नगर निवासी करन राजपूत का नौ वर्षीय पुत्र सुनील मंगलवार को दरवाजे पर खेलते समय छज्जा ढहने से जख्मी हो गया।
विज्ञापन