{"_id":"63fa53b15682c2358008e988","slug":"four-injured-in-face-to-face-collision-of-two-trucks-banda-news-c-12-1-97577-2023-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda Accident: दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में चार घायल, पुलिस ने आवागमन कराया बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Accident: दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में चार घायल, पुलिस ने आवागमन कराया बहाल
Sun, 26 Feb 2023 04:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 04:23 PM IST
सार
अतर्रा थाना क्षेत्र में दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में हर घर जल योजना के तहत स्टोर से पाइप को ट्रक में लोड कर साइट जा रहे ट्रक को विपरीत दिशा से आए दूसरे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। दोनों ट्रकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नरैनी रोड गर्गन पुरवा के पास स्टोर से ट्रक में पाइप लोड करने के बाद शनिवार शाम ट्रक चालक फिरोजाबाद निवासी विजय (32) अपने कंपनी के वर्कर फिरोजाबाद निवासी अरुण यादव (38) व लोधौरा अतर्रा निवासी प्रदीप (23) के साथ अतर्रा आ रहा था।
विज्ञापन
गर्गन पुरवा के पास अतर्रा से नरैनी जा रहे ट्रक के चालक मोहित चतुर्वेदी (25) ने सामने से टक्कर मार दी। ट्रकों की भिड़ंत होने से दोनों के चालक व दो वर्कर गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की खबर पर सीओ जियाउद्दीन अहमद, कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे ने क्रेन मंगाकर ट्रकों को बीच रास्ते से हटवाकर आवागमन बहाल कराया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही।