फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Former soldier riding a bike died after colliding with a bullock cart

Banda News: बैलगाड़ी से टकराकर बाइक सवार पूर्व फौजी की मौत

Mon, 12 May 2025 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Former soldier riding a bike died after colliding with a bullock cart
अतर्रा। गांधीनगर अतर्रा निवासी सेवानिवृत्त फौजी देवशरण यागिक की शनिवार की रात बैलगाड़ी से टकराकर मौत हो गई। वह रात करीब 12 बजे बड़ी बहन हीरामणि के घर लौली टीकामऊ बिसंडा से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। अतर्रा-बिसंडा मार्ग पर कुसुमा गांव के पास हादसा हो गया। भतीजे पंकज ने बताया कि रात में घर न लौटने पर परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया तो किसी वाहन चालक ने फोन रिसीव कर दुर्घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और देवशरण को अतर्रा सीएचसी लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

देवशरण फौज से सेवानिवृत्त होने पर तुर्रा पावर हाउस में संविदा पर सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात थे। उनकी दो बेटियां हैं। घर में पत्नी सुधा हैं। अतर्रा थाना प्रभारी दीपक सैनी ने बताया कि बैलगाड़ी से हादसा होने की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed