{"_id":"2d809f368ec81eaa74c64b17ddd9c875","slug":"former-manager-and-educator-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रबंधक व शिक्षक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रबंधक व शिक्षक सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदौसा। रतननाथ इंटर कालेज, रसिन में आयोजित समारोह
विज्ञापन
में पूर्व प्रबंधक व सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रबंध
समिति अध्यक्ष डा. योगेंद्र नारायण श्रीवास्तव ने पूर्व प्रबंधक व पूर्व
सांसद रामनाथ दुबे को श्रीमद्भागवत गीता, स्मृति चिह्न व शाल भेंटकर
सम्मानित किया।
रिटायर्ड शिक्षक कृपाशंकर व भागवत विश्वकर्मा भी सम्मानित हुए। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा के लिए कालेज के योगदान की सराहना की। टीचर अशोक कुमार द्विवेदी ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की।
संचालन संस्कृत पाठशाला गौशाला के प्राचार्य डा. रामसुजान त्रिपाठी ने किया। प्रधानाचार्य डा.राजीव पाठक ने आभार जताया। प्रबंधक राजेश द्विवेदी, रमाकांत पाठक, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी, कांग्रेस नेता साकेत बिहारी मिश्रा, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामकिशोर वर्मा आदि मौजूद रहे।