{"_id":"5df28af38ebc3e87c56e915e","slug":"fog-and-rain-increase-cold-coldest-day-of-the-season-banda-news-knp531822737","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे और बारिश ने बढ़ाई ठंड, सीजन का सबसे ठंडा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे और बारिश ने बढ़ाई ठंड, सीजन का सबसे ठंडा दिन
विज्ञापन
Fog and rain increase cold, coldest day of the season
- फोटो : BANDA
बांदा। बृहस्पतिवार का दिन चित्रकूटधाम मंडल में मौसम का बदलाव लेकर आया। सुबह से ही तेज घना कोहरा और सर्दीली हवाओं ने तापमान नीचे गिराकर इस सीजन का सबसे ठंडा दिन बना दिया। दिन भर छाए रहे बादल सूरज ढलते ही झमाझम बरस पडे़। आकाशीय बिजली की बार-बार गड़गड़ाहट के बीच बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। 20 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई। तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई। बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ। मंडल मुख्यालय की बिजली गुल हो गई।
गुरुवार को सुबह से ही घने कोहरे की धुंध और करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने राहगीरों और स्कूली बच्चों आदि को ठिठुरा दिया। सड़कों पर कम ही लोग दिखे। कोहरे की धुंध में सुबह भी वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। पूरा दिन बादल छाए रहे।
शाम करीब 4 बजे बारिश ने दस्तक दे दी। बूंदा बांदी से हुई शुरूआत सूरज ढलने के करीब झमाझम बारिश में बदल गई। आकाशीय गाज के धमाके कई बार हुए। यह देर रात तक बहाल नहीं हो पाई। उधर, बारिश का सिलसिला भी देर रात तक चलता रहा। तापमान में लगभग तीन डिग्री की गिरावट आ गई। शाम को यह 22 डिग्री के आस पास आ गया।
विज्ञापन
कई इलाकों की बिजली गुल
बांदा। कई घंटे की बारिश और अनेकों बार आकाशीय गाज के धमाकों तथा तेज हवाओं ने पूरे जनपद की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। मंडल मुख्यालय बांदा शहर भी अंधेरे में डूबा रहा। शहर के लगभग सभी फीडर से फाल्ट से ब्रेक डाउन में आ गए। जरैली कोठी के पास 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन टूट गई। चिल्ला रोड स्थित 132 केवी सब स्टेशन से एसएसओ रामरतन ने बताया कि वितरण खंड के अभियंता व कर्मचारी शड डाउन लेकर फाल्ट दुरूस्त करने में जुटे हुए हैं।

Fog and rain increase cold, coldest day of the season- फोटो : BANDA