{"_id":"6117fff48ebc3ee04e2019d5","slug":"flag-hoisting-will-be-celebrated-today-banda-news-knp6462756159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वजारोहण की आज चहुंओर रहेगी धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वजारोहण की आज चहुंओर रहेगी धूम
विज्ञापन
बांदा। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को समारोहों की धूम रहेगी। शुरुआत सुबह 6 बजे मलिन बस्ती खाईंपार व कंचन पुरवा में सफाई और पौधरोपण के साथ होगी। सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण संग स्कूल-कालेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
रविवार को सुबह 7 बजे सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित महापुरुषों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों की सफाई व माल्यार्पण होगा। सुबह 8 बजे सरकारी व गैर सरकारी भवनों में ध्वजारोहण किया जाएगा। मंडल कार्यालय में कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह और कलक्ट्रेट में डीएम आनंद कुमार सिंह ध्वजारोहण करेंगे।
8.10 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा। 8.30 बजे डीएम कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास, आदर्श पर संबोधन देंगे। साढ़े दस बजे वृद्धाश्रम और जिला अस्पताल में फल एवं मिष्ठान वितरण, 11 बजे अटल सरोवर पार्क नवाब टैंक में ध्वजारोहण किया जाएगा और दोपहर 12.30 बजे जिला कारागार बांदा में फल व मिष्ठान वितरण होगा।
विज्ञापन
दोपहर 2 बजे समस्त कार्यालयों/विद्यालयों, सभी तहसीलों व विकास खंडों और पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत सचिवालयों, कोतवाली/थानों, विद्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा, साथ ही पौधरोपण होगा। 2.30 बजे जिला चिकित्सालय में रक्तदान और चार बजे हॉकी मैच होगा।
रंग-बिरंगी झालरों से सजाए गए स्मारक
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार की शाम ऐतिहासिक दुर्ग कालिंजर, भूरागढ़ और भवनों, स्मारक, पार्क व सरकारी भवन तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं को आकर्षक बिजली की सजावट से सजाया गया है। लाल, सफेद, हरे रंग की झालरों से स्मारक और ऐतिहासिक स्थल जगमगा उठे।