फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five youth lost their lives in road accidents

Banda News: सड़क हादसों में पांच युवकों ने गंवा दी जान

Fri, 14 Feb 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Five youth lost their lives in road accidents
अंशुल कुरील। फाइल फोटो। - फोटो : स्रोत: परिजन
जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में पांच युवकों की मौत हो गई। हादसों में घायल दो लोगों को कानपुर के लिए रेफर किया गया। इन घटनाओं से अपनों को खो देने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन




अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत
अतर्रा। बबेरू कस्बे के अशोक नगर निवासी अंशुल कुरील (19) पुत्र गोरेलाल और छतरपुर जिले के सरबई थानांतर्गत खड़ेही गांव निवासी राहुल अहिरवार (20) पुत्र छोटे चचेरे भाई शुभम के दहिनवारा संस्कार में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

गुरुवार की रात को बाइक पर दोनों वापस बबेरू आ रहे थे। अतर्रा क्षेत्र के गर्गन पुरवा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। चिकित्सक ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। राहुल दिल्ली में रहकर काम करता था। एक सप्ताह पहले वह बड़े भाई मोहित की शादी में घर वापस आया था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां चुनबिट्टी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंशुल तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह बबेरू स्थित मोबाइल की दुकान में काम करता था। उसके पिता फुटवियर की दुकान किए हैं। मां अर्चना समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)


घर से काम पर लौट रहे युवक की हादसे में हुई मौत
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी विकास (20) की बाइक में अज्ञात वाहन ने बांधा पुरवा के पास टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उठाकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और ग्राम प्रधान बड़ोखर को सूचना दी।
परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई। विकास कोल्हापुर में रहकर काम करता था। एक माह पूर्व घर आया था। फूफा रामकेश सिंह ने बताया कि 15 फरवरी को कोल्हापुर वापस जाने के लिए रिजर्वेशन करा लिया था। गुरुवार की रात हादसे में मौत हो गई। विकास दो भाइयों में बड़ा था। मां ब्रजरानी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)


------------------------

भाभी को छोड़कर घर लौट रहे देवर की हादसे में मौत
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के दुरईमाफी गांव निवासी हरीशंकर (24) शुक्रवार की सुबह भाभी कविता को छोड़ने पुनाहुर गांव गया था। बाइक से वापस घर जा रहा था। पुनाहुर गांव से कुछ दूरी पर सामने से आ रही टेंपो ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी बिसंडा में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हरीशंकर दो भाइयों में छोटा था। मुंबई में रहकर काम करता था। 15 दिन पूर्व वह अपने घर वापस आया था। पत्नी अनीता और मां रज्जो देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)


अनियंत्रित बाइक खड्ड में गिरी, एक की मौत, दो गंभीर
बबेरू। तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम सैमरी निवासी सत्यवान वर्मा (24) चचेरे भाई पवन के देवी पूजन कार्यक्रम में निभौरा गांव निवासी मामा मुन्नीलाल के घर गया था। गुरुवार को देवी पूजन कार्यक्रम के बाद देर रात सत्यवान चचेरे भाई गोंदीलाल (22), बिन्नू (18) निवासीगण सैमरी को बाइक में बैठाकर गांव वापस जा रहा।

तेज रफ्तार बाइक पतवन गांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। कस्बा इंचार्ज कौशल किशोर ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने देखते ही सत्यवान को मृत घोषित कर दिया। गोंदीलाल और बिन्नू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल और वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। सत्यवान दो भाई पांच बहनों में सबसे छोटा था। परदेस में काम करके वह अपना भरण-पोषण करता था। चचेरे भाई विक्रम ने बताया कि सत्यवान के पिता के पास डेढ़ बीघा जमीन है। (संवाद)
सड़क हादसे में जख्मी युवक की कानपुर में मौत
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के तेरा गांव निवासी शिवसागर (28) 12 फरवरी की रात बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने रेहुंटा गांव गया था। शादी से संबंधित कुछ सामान लेने के लिए वह बाइक से जा रहा था। रेहुंटा गांव में ही रात को चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में शिवसागर जख्मी हो गया था। उसे सोनूपुर अस्पताल से बांदा और कानपुर रेफर किया गया। कानपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। शिव के एक पुत्र और पत्नी सुमित्रा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed