फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five truck drivers became victims of poisoning

Banda Crime: जहरखुरानी का शिकार बने पांच ट्रक ड्राइवर, चलते ट्रक में ही होने लगे थे बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Thu, 27 Jul 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 27 Jul 2023 12:34 AM IST
सार

Banda News: एसओ ने बताया कि ट्रक चालकों को रास्ते में कहीं किसी जगह नशीला पदार्थ खिलाया गया है। इनमें पांचवां ट्रक ड्राइवर ठीक है। अभी चारों ट्रक ड्राइवर होश में नहीं आए हैं। होश में आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी। उनका इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Five truck drivers became victims of poisoning
अस्पताल में भर्ती चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में अयोध्या से रामपुर (मध्य प्रदेश) मौरंग लादने जा रहे बस्ती और गोंडा के पांच ट्रक ड्राइवर जहरखुरानी का शिकार हो गए। दो ट्रकों के ड्राइवर चलते ट्रक में ही बेहोश होने लगे, ट्रक एक घर में घुसते-घुसते रह गए। तीसरे ट्रक के ड्राइवर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

अयोध्या निवासी ट्रक ड्राइवर राजू ने बताया कि मंगलवार की शाम वह चार अन्य साथियों के साथ तीन ट्रकों में मौरंग लादने अयोध्या से रामपुर मध्यप्रदेश जा रहे थे। एक ट्रक में बस्ती निवासी चालक राजेश (30) व बुद्धूलाल (50), दूसरे में गोंडा निवासी चालक सुशील सिंह (40) व गुलाब सिंह (37) थे।
विज्ञापन

वह उनके पीछे तीसरे ट्रक को चला रहा था। बुधवार को सुबह करीब पांच बजे गिरवां थाना क्षेत्र में विधि महाविद्यालय के पास उन्होंने ट्रक रोका। वहीं एक गुमटी में चाय पी। उसके बाद वह सीमावर्ती मध्यप्रदेश के रामपुर गांव के लिए चले। वह थाने से करीब 600 मीटर की दूरी पर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी दो ट्रकों में सवार चारों ट्रक ड्राइवर बेहोश होने लगे।  इस वजह से उनके ट्रक एक मकान की ओर बढ़ रहे थे, गनीमत रही कि किसी तरह वह रुके और फिर ग्रामीणों की मदद से पूलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे गिरवां थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने उनके पीछे आ रहे ट्रक के ड्राइवर राजू से जानकारी ली।

एसओ ने बताया कि ट्रक चालकों को रास्ते में कहीं किसी जगह नशीला पदार्थ खिलाया गया है। इनमें पांचवां ट्रक ड्राइवर ठीक है। अभी चारों ट्रक ड्राइवर होश में नहीं आए हैं। होश में आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी। उनका इलाज कराया जा रहा है। मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed