फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five people injured in accidents, including bike riders couple

बाइक सवार दंपति समेत दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल

Tue, 07 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 07 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Five people injured in accidents, including bike riders couple

हाइवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत चार लोग लहूलुहान हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद कार छोड़कर चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


अतर्रा थाना क्षेत्र के ललन पुरवा (तुर्रा) निवासी रोहित (24) बाइक पर अपनी पत्नी कलावती (21), दो वर्षीय पुत्र आदर्श तथा भाई धर्मेंद्र (20) के साथ मंगलवार को अतर्रा आया था। लौटते समय हाइवे पर नई तहसील के नजदीक कर्वी की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। कार चालक फरार है। उधर, 23 मार्च को बांदा में रोडवेज बस अड्डे के पास घायल अवस्था में पाए गए 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मंगलवार की शाम जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक मुरवल गांव स्थित शिवमोहन सिंह-रामऔतार महाविद्यालय से बीए की परीक्षा देकर अपने मौसेरे भाई देव मूर्ति के साथ बाइक पर घर लौट रही अंजना पटेल (25) पत्नी सुरेंद्र सिंह बांदा रोड पर ओवरटेक   करते समय गिरकर घायल हो गई। देव मूर्ति को भी चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed