फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five more boys' court confessed

पांच और बालकों के कोर्ट में कलमबंद बयान

Thu, 21 Jan 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Five more boys' court confessed
बांदा। सिंचाई विभाग के निलंबित अवर अभियंता रामभवन के यौन उत्पीड़न के शिकार हुए बच्चों को सीबीआई द्वारा अदालत में पेश करने और उनके बयान कलमबंद कराने का सिलसिला बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सीबीआई ने दो दिनों में यहां 8 बच्चों को सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में पेश कर धारा 164 सीआरपीसी के बयान दिलवाए हैं।
विज्ञापन

आरोपी रामभवन और उसकी पत्नी को सह आरोपी के रूप में सीबीआई गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दोनों न्यायिक अभिरक्षा में हैं। बुधवार को सीबीआई चित्रकूट जनपद से तीन बालकों को अपने वाहन में यहां कोर्ट परिसर लाई थी। उनके बयान दर्ज कराने के बाद वापस ले गई। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी पांच बच्चों को सीबीआई ने सिविल जज के समक्ष पेश कर बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

सीबीआई के उपाधीक्षक और इस केस के विवेचक अमित कुमार दोनों ही दिन अपनी टीम की अगुवाई करते रहे। कानून के जानकार विवेचना में कोई ऐसी चूक नहीं करना चाहते जिसका लाभ आरोपियों को मिले। बच्चों को कोर्ट में पेश करने लाते समय सीबीआई पूरी तरह पर्दे में रखती है। कुछ मीडिया कर्मी ने फोटो लेना चाहा तो रोक दिया। बयान दर्ज कराने के बाद सीबीआई टीम वापस चित्रकूट लौट गई। सीबीआई अभी और बच्चों को लाकर कोर्ट में बयान दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed