{"_id":"65f8869acac8f878230d2579","slug":"five-magic-seas-carrying-passengers-without-fitness-overload-banda-news-c-212-1-bnd1003-108321-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिना फिटनेस ओवरलोड सवारियां ले जा रही पांच मैजिक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिना फिटनेस ओवरलोड सवारियां ले जा रही पांच मैजिक सीज
विज्ञापन
बांदा। संभागीय परिवहन विभाग ने जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया। बिना फिटनेस ओवरलोड सवारियां लेकर जा रही पांच मैजिक को सीज कर दिया। वहीं मौरंग से ओवरलोड सात ट्रकों को भी पकड़ा। इन्हें सीजकर थानों में खड़ा कराया गया है। अधिकारियों ने वाहन चालकों को फिटनेस व वैध परमिट के साथ ही सड़कों पर सवारियां ढोने की चेतावनी दी।
यात्री कर अधिकारी रामसुमेर यादव ने विभागीय टीम के साथ सुबह देहात कोतवाली और कृषि विश्वविद्यालय चौकी के पास वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान पपरेंदा व पैलानी से ओवरलोड सवारियां लेकर आ रहे दो आटो और तीन टेंपों को पकड़ा। फिटनेस आदि चेक किया तो चालक नहीं दिखा सके। यात्रीकर अधिकारियों ने इन वाहनों को सीज कर पुलिस चौकी और थाने पर खड़ा कराया है। वहीं पीटीओ ने रात में ओवरलोडिंग की जांच की। पपरेंदा पुलसि चौकी, कुरसेजा पुलिस चौकी और मंडी समिति के पास चेकिंग में मौरंग से ओवरलोड सात ट्रकों को पकड़ा।
इनमें दो ट्रक बिना नंबर प्लेट के मिले। एक ट्रक में नंबर टैंपर्ड किया गया था। उन्होंने इन ट्रकों को सीज कर संबंधित थानों पर खड़ा कराया है। वाहन चेकिंग से सवारियों की जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहन दौड़ाने वाले चालकों में खलबली मची रही।