फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five including registrar trapped in murder and land grab

Banda News: हत्या और जमीन हड़पने में रजिस्ट्रार समेत पांच फंसे

Thu, 10 Aug 2023 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Five including registrar trapped in murder and land grab
बांदा। तत्कालीन रजिस्ट्रार समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी, जमीन हड़पने और पति की हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के देवनगर झील का पुरवा निवासी संगीता लालमन ने धारा 156 (3) के तहत न्यायालय में वाद प्रस्तुत कर कहा कि उसके पति स्व. दिलीप कुमार राजपूत शराब के नशे के लती थे। नशे की लत के चलते उसकी पति से नहीं बनती थी। वह पति से अलग मायके राजपूत नगर में रहती थीं। उसे जानकारी मिली कि पति पैतृक जमीन को बेचने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

इस पर उसने 20 मार्च 2021 को कनवारा और मवई गांव की जमीन को पति से अपने नाम इकरारनामा करा लिया। संगीता ने बताया कि 30 जनवरी 2023 को उसके पति का शव करियानाला में पड़ा पाया गया था। उस वक्त वह गुजरात में थी। वहां से लौटी तो शव का अंतिम संस्कार भी हो चुका था। पति की मौत के बाद उसे जानकारी मिली कि देवनगर निवासी वार्ड 16 की सदस्य के पति अजय कुमार ने अपने साथी रमेश कुमार, दिलीप व ज्ञानप्रताप के साथ तत्कालीन उपनिबंधक सदर राकेश कुमार मिश्र से मिलकर जमीन की रजिस्ट्री करा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीता ने एसपी समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन रजिस्ट्रार समेत सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रजिस्ट्रार समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed