फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fire in the shop of fireworks

आतिशबाजी से टेलर की दुकान में लगी आग

Sun, 25 Feb 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Sun, 25 Feb 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fire in the shop of fireworks
सिलाई की दुकान में अधजले कपड़े। - फोटो : अमर उजाला

बारात की आतिशबाजी से निकली चिंगारी से शहर के मध्य घने व्यवसायिक क्षेत्र में कपड़ा सिलने की दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग विकराल हो गई। इससे आसपास की दुकानों और मकानों में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में लोगों ने अथक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बाद में फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। करीब छह लाख का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


घटना शनिवार की रात करीब 11 बजे हुई। बलखंडी नाका चौकी के नजदीक स्थित लेडीज टेलर्स की दुकान में आग जलती देख आसपास के लोगों ने कंचनपुरवा निवासी दुकान मालिक देवदत्त पाल को खबर दी। शटर खोलते ही आग की लपटे और तेज हो गईं।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोग घरों से पानी लाकर डालते रहे। कुछ देर बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया। पड़ोसियों के मुताबिक बारात में छूट रही आतिशबाजी से आग लगी। दुकान मालिक के मुताबिक 15 हजार रुपये और ग्राहकों के बड़ी संख्या में सिले और बिना सिले कपड़े जल गए। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed