{"_id":"57263c0b4f1c1b55035cd18d","slug":"fire-death-aged-two-jhulsin","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से वृद्ध की मौत, दो झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से वृद्ध की मौत, दो झुलसीं
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 01 May 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
जंगल में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। आग से झुलसे वृद्ध की मौत हो गई। अन्य घटनाओं में युवती व वृद्धा आग लगने से झुलस गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मासूम खौलता दूध गिरने से झुलस गया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव निवासी रामदयाल (60) पुत्र मुकुवा शनिवार को खलिहान में झाड़-झंकड़ में आग लगाते समय झुलस गया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात को उसकी मौत हो गई। पत्नी बदनिया ने बताया कि मृतक के नाम एक बीघे जमीन है।
विज्ञापन
खेती व मजदूरी करके परिवार पालता था। एक अन्य घटना में शहर के केवटरा मोहल्ला निवासी चमेली (40) पत्नी शिवकुमार शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। पति ने बताया कि खाना बनाते समय कपड़ों में आग लग गई। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी चुनिया (60) पत्नी रामदास शनिवार की रात चिराग से आग लगने से झुलस गई। कमासिन प्रतिनिधि के मुताबिक सांड़ासानी गांव के जगदेव डेरा निवासी मूलचंद्र यादव का एक माह का पुत्र खौलते दूध का भगौना गिरने से झुलस गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन