फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fire broke out at three places, youth burnt, four shops, 12 houses burnt

Banda News: तीन जगह लगी आग, युवक झुलसा, चार दुकान, 12 मकान जले

Sat, 04 May 2024 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out at three places, youth burnt, four shops, 12 houses burnt
बबेरू/अतर्रा/बदौसा। तीन अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से एक युवक आग में झुलस गया। चार दुकानें और 12 मकान जल गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकला गांव निवासी गेंदालाल के कच्चे मकान में रात 11 बजे अचानक आग लगने से तीन पुत्रों अनूप प्रजापति, अजय व अनिल की गृहस्थी जल गई। आग बुझाने में अनूप भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग बुझ चुकी थी। गृहस्थी में दो क्विटंल गेहूं, 10 किलो सरसों, 50 किलो चना और 50 मसूर जल गई।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव में शनिवार को दोपहर किसान अनिल उपाध्याय के घर में आग लग गई। उस समय परिजन खेतों पर थे। आग ने उसके तीन भाइयों वेद प्रकाश उपाध्याय, अजय उपाध्याय, कपिल देव उपाध्याय के मकानों को भी चपेट में ले लिया। पड़ोसी किसान राकेश उपाध्याय, पुष्पेंद्र उपाध्याय, देव कुमार उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, छेदीलाल यादव, कैलाश यादव, सुग्रीव यादव के मकान भी आग की चपेट में आ गए। सभी 11 किसानों के घर गृहस्थी का सामान समेत घर में रखा हुआ गेहूं जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से किसान छेदीलाल यादव के घर पर बंधी हुई दो बकरियां झुलसकर मर गईं। घटना की जानकारी स्थानीय भाजपा नेता हरिओम शर्मा ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को फोन पर दी। डीएम ने तत्काल एंबुलेंस सहित मुख्यालय व तुर्रा में बने हुए अग्निशमन केंद्र से कुल पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेज दिया।
फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने ग्रामीणों की मदद के साथ करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रधान मनोज निगम ने सभी पीड़ित किसानों के घर में पहुंचकर ढांढस बंधाया। एसडीएम रावेंद्र सिंह ने कहा घटना की जानकारी मिलने के बाद लेखपाल धर्मेंद्र गुप्ता को मौके पर भेजा गया है। इस मौके पर बिसंडा थाना पुलिस समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

बदौसा कस्बे की सब्जी मंडी में सुबह आठ बजे जर्जर तारों में शार्ट सर्किट होने से नर्वदा गुप्ता, नीरज गुप्ता, लवलेश गुप्ता फल वाले, उमेश गुप्ता की दुकानों के सामने लगी छानी छप्पर जलने लगे। सहमे दुकानदार दुकानें छोड़कर बाहर भागे। बिजली के लाइनमैन आए और थाने के सामने से लगे ट्रांसफार्मर से बाजार की लाइन काट के सप्लाई को चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed