{"_id":"68fa628d1a529e10d509538b","slug":"fire-breaks-out-in-puncture-shop-and-house-four-including-couple-burnt-to-death-banda-news-c-212-1-sknp1006-135054-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पंक्चर बनाने की दुकान व मकान में लगी आग, दंपती समेत चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पंक्चर बनाने की दुकान व मकान में लगी आग, दंपती समेत चार झुलसे
Thu, 23 Oct 2025 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
बिसंडा (बांदा)। थाना क्षेत्र के अतर्रा रोड स्थित मकान में खुली पंक्चर की दुकान व मकान में शार्ट सर्किट से आग लग जाने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर झुलस गए। पुलिस ने सभी को पीएचसी बिसंडा पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया जा रहा है। वहीं जेसीबी से मकान की दीवार को तोड़कर चारों को बमुश्किल बाहर निकलाकर सीएचसी पहुंचा गया। हादसा बृहस्पतिवार की रात 8:30 बजे हुआ।
बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि अतर्रा रोड निवासी रामनिहोर साहू की पंक्चर बनाने की दुकान है। गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह उसकी दुकान में हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में रखा ज्वलनशील पदार्थ तेजाब और बैटरी से आग और भीषण हो गई। आग ने घर को भी चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद रामनिहोर (32), उसकी पत्नी संगीता (28), बेटा अंशू (16), बेटी छवी (11) गंभीर झुलस गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी झुलसे लोगों को बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को बांदा से बुलाया गया है।