फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fight between two parties over bike removal, father and son injured in stone pelting

Banda News: बाइक निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव में पिता-पुत्र घायल

Tue, 13 Jan 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 13 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over bike removal, father and son injured in stone pelting
बांदा। गांव की गली से बाइक निकालने से मना करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र को लाठी डंडों से मारा पीटा। उनके घर के दरवाजे तोड़ दिए। पत्थर बरसाए। पुलिस और परिजनों ने घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल पक्ष ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी ननकू (45) ने बताया कि उसका पुत्र आशीष (18) रविवार की देर शाम साढ़े छह बजे करीब बाइक से गांव की गली से गुजर रहा था। तभी गली में रहने वाले बिंदा ने बाइक से गली से न गुजरने की बात कही। इस पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। इस बीच चीख पुकार सुनकर ननकू भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

जिस पर बिंदा, लालू, रामऔतार, बलजीत व कुलचंदा ने उन्हें घेरकर लाठियों से पीट दिया। इससे दोनों पिता-पुत्र अपने घर में घुस गए। हमलावरों ने उनके घर के दरवाजे तोड़ दिए। घर में ईंट पत्थर की बरसाए। घायलों ने यूपी डायल-112 को सूचना दी। पुलिस के आने पर हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां आशीष को भर्ती कराया गया है। पिता ननकू ने बताया कि थाने में तहरीर दी है। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed