फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fertilizer has been distributed on one day token for five days, new ones have not been issued.

Banda News: एक दिन के टोकन पर पांच दिनों से बांट रहे खाद, नए नहीं किए जारी

Tue, 14 Oct 2025 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 14 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer has been distributed on one day token for five days, new ones have not been issued.
फोटो- 21 मंडी समिति के क्रय केंद्र में खाद लेने के लिए पुलिस की मौजूदगी में लाइन में खड़े किसान
बांदा। मंडी समिति में शुक्रवार के टोकनों पर खाद का वितरण किया गया। पिछले पांच दिनों से टोकन वितरित नहीं किए गए। किसानों का आरोप है कि एक दिन के टोकन पर प्रशासन पांच दिन से खाद बंटवा रहा है। नए टोकन जारी नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडी समिति तिंदवारी रोड बांदा में टोकन वितरण में मनमानी के विरोध में किसानों ने जमकर हंगामा किया था और कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने पुलिस की मौजूदगी में टोकन का वितरण कराया। नायब तहसीलदार धनंजय का कहना कि शुक्रवार को दो हजार टोकन वितरित किए गए थे। खाद वितरण के बाद बृहस्पतिवार को नए टोकन जारी किए जाएंगे। नए किसान टोकन के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि प्रशासन पांच दिन से शुक्रवार के टोकनों पर ही खाद वितरित कर रहा है। अधिकारी किसानों को खाद देना ही नहीं चाहते हैं। पांच दिन से किसान यहां आते हैं और वापस चले जाते हैं। यहां तक कि अब पुलिस किसानों को क्रय केंद्र तक फटकने ही नहीं दे रही है। मंडी गेट से ही किसानों से कह दिया जाता है कि विकास भवन में बैंक का शिविर लगा है पहले सहकारी समिति के सदस्य बनें और फिर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो किसान सहकारी समिति के सदस्य बने हुए उनसे बृहस्पतिवार को आने के लिए कहकर चलता कर दिया जाता है। उप जिलाधिकारी नमन मेहता का कहना है कि बृहस्पतिवार को टोकन वितरित किए जाएंगे। तब तक गोदाम में खाद का पर्याप्त स्टाक कर लिया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को सहकारी समिति का सदस्य बनने का मौका मिल जाएगा। 80 फीसदी किसान सहकारी समिति के सदस्य नहीं हैं। जबकि खाद उसी को दी जाएगी जो सहकारी समिति का सदस्य है।

फोटो- 21 मंडी समिति के क्रय केंद्र में खाद लेने के लिए पुलिस की मौजूदगी में लाइन में खड़े किसान

फोटो- 21 मंडी समिति के क्रय केंद्र में खाद लेने के लिए पुलिस की मौजूदगी में लाइन में खड़े किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed