फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Feeder off after 30 hours in the city, power and water crisis

30 घंटे बाद भी फीडर ठप, शहर में बिजली-पानी संकट

Sat, 13 Jun 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 13 Jun 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Feeder off after 30 hours in the city, power and water crisis

आंधी-बारिश से शुक्रवार को ध्वस्त हुई बांदा शहर की बिजली व्यवस्था 30 घंटे बाद भी दुुरुस्त नहीं हो पाई। शनिवार को लगभग पूरे शहर में बिजली के साथ ही पेयजल का भी जबर्दस्त संकट रहा। उधर, जगह-जगह टूटी लाइनों और खंभों को पावर कारपोरेशन के कर्मचारी दूसरे दिन भी पूरी तरह ठीक नहीं कर पाए।

विज्ञापन


शहर के एक दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में रात भर बिजली गुल ही। इससे गर्मी और उमस से बेहाल लोगों ने रात जागकर काटी। शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे आंधी और बारिश से शहर में लगभग आधा सैकड़ा स्थानों पर पेड़ टूटने और लाइनें क्षतिग्रस्त होने से सभी फीडर बंद हो गए थे।
विज्ञापन


देर रात तक पीली कोठी, छावनी, छोटी बाजार आदि फीडर तो चालू हो गए। लेकिन भूरागढ़, बांदा और बांबेश्वर आदि फीडर दुरुस्त नहीं हो पाए। इन फीडरों से जुड़े दर्जनों मोहल्लों में रात भर बिजली गुल रही। खास बात यह है कि इतने बड़े बिजली संकट के बाद भी पावर कारपोरेशन के बड़े अधिकारी बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता ही अपने स्तर से व्यवस्था दुरुस्त कराने में लगे रहे। जबकि जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने अधिशासी अभियंता (वितरण खंड) समरनाथ को निर्देश दिए थे कि खुद अपने निर्देशन में लाइनें दुरुस्त कराएं। भूरागढ़ फीडर शनिवार को सुबह करीब 10 बजे चालू हुआ। लेकिन बांबेश्वर और संकट मोचन फीडर नहीं चले।


इन इलाकों में कई स्थानों पर टूटी लाइन और ध्वस्त खंभों को सुधारने का काम चलता रहा। रात भर बिजली गुल रहने से जल संस्थान के सभी इंटेकवेल और नलकूप भी बंद रहे। नतीजे में शनिवार को शहर में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। जल संस्थान अधिशासी अभियंता वीबी सिंह ने कहा है कि रविवार से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed