{"_id":"087ef97cab1add474fb6c587546f7daa","slug":"father-killed-for-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लिए पिता को पटक कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे के लिए पिता को पटक कर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 09 Sep 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के लिए रुपये न देने पर पुत्र ने वृद्ध बीमार पिता को बैंक से घसीटकर सड़क पर ला पटका, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट से तय होगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
बड़ोखर बुजूर्ग गांव निवासी श्रीपाल सिंह (65) से मंगलवार को उसके छोटे बेटे ने शराब के लिए पैसे मांगे। घर पर पैसे न होने पर वह श्रीपाल को लेकर गांव स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक ले गया। यहां पिता को बैंक के बाहर बैठा कर खुद रुपये निकालने बैंक अंदर चला गया।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक ने पिता की मौजूदगी के बिना रुपये देने से इनकार कर दिया। इस पर छुट्टू बैंक मैनेजर से भिड़ गया। बैंककर्मियों ने उसे किसी तरह बैंक से बाहर निकाला। इसके बाद वह अपने पिता श्रीपाल को घसीटते हुए बाहर ले जाने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान गुस्से में आकर सड़क पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता की मौत होते ही छुट्टू घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर गिरवां थाना के उप निरीक्षक कासिम अली पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतक के दूसरे बेटे रामखिलावन ने थाने में तहरीर दी कि वह घटना के समय मौजूद नहीं था। उसके पिता को कैंसर भी था। थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय का कहना है कि मौत की सूचना दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत पिटाई से हुई या बीमारी से।