{"_id":"67646335969207941708886f","slug":"father-in-law-coming-to-see-daughter-in-law-dies-after-being-hit-by-train-banda-news-c-212-1-sknp1006-119583-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बहू को देखने आ रहे ससुर की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बहू को देखने आ रहे ससुर की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
बांदा। बहू को देखने बांदा आ रहे ससुर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसल जाने से हुआ।
हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पचखुरा खुर्द गांव निवासी जुगुल ने बताया कि पिता इंद्रपाल प्रजापति (60) बुधवार की दोपहर बांदा जाने के लिए घर से निकले थे। बुधवार की दोपहर भरुआ सुमेरपुर स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। बताया कि वह बांदा के सर्वोदय नगर में रह रहे बेटे रामशरण के घर आ रहे थे। रामू की पत्नी की डिलीवरी होनी थी। उन्हीं को देखने के लिए आना था।
इंद्रपाल के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घर में पत्नी मुन्नी देवी हैं। दो बीघा जमीन में खेती किसानी करते थे। वर्ष 2007 में एक पुत्री सीता की गांव में विवाद के चलते हत्या कर दी गई थी। थाना इंस्पेक्टर जीआरपी नवेंदु शेखर अग्निहोत्री ने बताया कि ट्रेन से कटकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।