{"_id":"63ea864c1e46056b160b5390","slug":"father-and-son-chased-and-beat-the-woman-banda-news-c-12-1-78690-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: पिता-पुत्र ने महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: पिता-पुत्र ने महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
बांदा। चने के खेत में पानी भरने का विरोध करने पर पिता-पुत्र ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा। उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह 11 फरवरी की शाम खेत में चने की भाजी काटने गई थी। वहां पड़ोसी किसान राजेंद्र और उसके पुत्र कुलदीप ने उसके खेत में पानी भर दिया। उसने विरोध किया तो उसे खेत में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
उसे मारपीट कर निर्वस्त्र दिया। उसके साथ अश्लील हरकत की। कुल्हाड़ी से काटकर जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर नरैनी कोतवाली में पिता-पुत्र के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई की जा रही है।