फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers worried due to unseasonal rain and hailstorm, busy in saving crops

Banda News: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसान चिंतित, फसलें बचाने में जुटे

Fri, 03 Apr 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 03 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Farmers worried due to unseasonal rain and hailstorm, busy in saving crops
फोटो - 05 ग्राम पंचायत नहरी के मजरा महारानी में ढक कर रखी गई गेहूं की फसल। संवाद
करतल/पैलानी। नरैनी और पैलानी तहसीलों में बेमौसम बारिश, गरज-चमक ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे वे अपनी पकी हुई फसलों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आज सुबह भी हल्की बारिश और गरज-चमक हुई, जिससे ओलावृष्टि की आशंका से किसान परेशान हैं। वहीं शुक्रवार की भोर जिलेभर में बूंदाबांदी के साथ सुबह नौ बजे तक बादल छाए रहे।
विज्ञापन




नरैनी तहसील की 24 ग्राम पंचायतों और 14 मजरों में किसान अपनी गेहूं, अरहर, चना और सरसों जैसी फसलों को खेतों में ही पन्नी-तिरपाल से ढक रहे हैं। कई किसानों ने बताया कि वे पन्नी का खर्च भी नहीं उठा पा रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। नकली बीज के कारण भी किसानों को कम पैदावार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिससे फसलें मानक से बहुत कम निकल रही हैं। बटाईदार किसानों के लिए फसल बचाने का अतिरिक्त खर्च और अन्ना प्रथा जैसी आपदाएं परिवार का पालन-पोषण मुश्किल बना रही हैं। पैलानी में भी किसान अपनी चना, मसूर, सरसों और गेहूं की फसलों की कटाई में तेजी से जुटे हैं, ताकि दोबारा मौसम खराब होने से बची हुई फसलें चौपट न हों।

फोटो - 05 ग्राम पंचायत नहरी के मजरा महारानी में ढक कर रखी गई गेहूं की फसल। संवाद

फोटो - 05 ग्राम पंचायत नहरी के मजरा महारानी में ढक कर रखी गई गेहूं की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed