फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers will receive compensation of two hectares

अब बड़े किसानों को दो हेक्टेअर का मिलेगा मुआवजा

Thu, 23 Apr 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 23 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers will receive compensation of two hectares
फसलोें में 33 फीसदी नुकसान का सर्वे पूरे जनपद में पूरा हो गया है। बड़े काश्तकारों को एक हेक्टेअर के स्थान पर अब दो हेक्टेअर तक का मुआवजा मिलेगा। इस बारे में भारत सरकार ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


यह बात डीएम सुरेश कुमार ने बृहस्पतिवार को शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में 50 फीसदी तक नुकसान के हिसाब से बांदा जनपद के किसानों को राहत देने के लिए 149 करोड़ रुपये मांगे गए थे, लेकिन 33 फीसदी तक नुकसान के कृषि निवेश अनुदान के लिए 3 अरब 36 करोड़ 19 लाख 89 हजार की डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक शासन से 96 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें से 1,16,822 किसानों को 54 करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं। डीएम ने जनपद में 43 किसानों की मौत की सूचना को स्वीकारा, लेकिन दैवी आपदा से एक भी मौत नहीं स्वीकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मृतक किसानों की आर्थिक स्थिति, उनकी खेती का नुकसान और नाबालिग बच्चों की स्थिति की सूचनाएं मांगीं जा रहीं हैं। संभव हुआ तो उन्हें विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद मिलेगी। दैवी आपदा से सिर्फ एक महिला बबेरू क्षेत्र के गांव पिंडारन की कमलेश की जान गई है, जिसकी बिजली गिरने से मौत हुई थी। उसके आश्रितों को 7 लाख मुआवजा दिया जाना है। डीएम ने वर्ष 2007-08 से अब तक साल दर साल किसानों को बांटी गई सरकारी मदद के भी आंकड़े परोसे।


राहत राशि कर्ज में नहीं कटेगी
किसानों को दी जा रही राहत राशि उनके कर्ज में नहीं काटी जाएगी। बैंक से कर्ज लेने वाले किसानों से अगले एक साल तक कोई वसूली नहीं की जाएगी। यह जानकारी डीएम द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इलाहाबाद बैंक के परामर्शदाता मुमताज खां ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि परेशान व तंगहाल किसान 10,000 रुपये बैंक से कर्ज ले सकते हैं। यह राशि राशन और दवा आदि पर ही खर्च करनी होगी। पत्रकार वार्ता में उप कृषि निदेशक उमेशचंद्र कटियार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed