फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers' lobby

किसानों की पैरवी में उतरे राजनेता

Thu, 15 Feb 2018 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Thu, 15 Feb 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Farmers' lobby
बर्बाद हुई फसल का जायजा लेते सांसद भैरो प्रसाद मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

ओलावृष्टि और अतिवृष्टि को लेकर राजनीतिक दल भी सरगर्म हो गए हैं। ज्ञापन और गांव व खेतों में पहुंचकर हमदर्दी जताने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने खुरहंड, महुआ, बलखेरा, तेरा पतौरा आदि गांवों में खेतों में जाकर बर्बादी देखी। किसानों ने उन्हें खराब फसल दिखाई। सांसद ने भरोसा दिलाया कि अधिकारियों से शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन


जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों ने संयुक्त रूप से डीएम को ज्ञापन देकर कम से कम 50 हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा देने की मांग की है। कहा है कि मौके पर जाकर अधिकारी और कर्मचारी क्षति का आंकलन करें। मसूर, सरसों, मटर, चना कटने के करीब आ गई थी। ये चौपट हो गईं। किसानों के सभी कर्ज माफ हों। बीमा क्लेम शीघ्र दिलाया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल, शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्त सहित उपाध्यक्ष एमयू दुर्रानी, मोहम्मद इदरीश, केशव पाल, शोएब रिजवी, संतोष द्विवेदी, भगवानदीन गर्ग, अल्ला रक्खू, नाथूराम सेन, शिवबली, कृपा शंकर, अशोक सिंह चौहान, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मुबीन अहमद, इमरान, मकसूद, मोहम्मद अजीम, केपी सेन, शैलेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मुआवजे की मांग की। मंडल चेयरमैन रफत खां गोगा, पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित, राजेश कुमार गुप्ता, सैय्यद अल्तमश, छेदीलाल धुरिया, अच्छेलाल, शब्बीर सौदागर आदि शामिल रहे। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने डीएम को ज्ञापन देकर शिकायत की कि लेखपाल सही सर्वे नहीं कर रहे हैं खेतों पर नहीं जा रहे। 100 प्रतिशत को 40 प्रतिशत नुकसान दिखाया जा रहा है। इससे किसानों को बीमा का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हजार रुपये प्रति बीघा मुआवजे की मांग की। जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी सहित बृजेश सिंह, राकेश कुमार तिवारी, बलदेव सिंह, करीम उल्ला, राजाबाई आदि शामिल रहे। उधर, भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर फसलों का स्थलीय निरीक्षण और उचित मुआवजे की मांग की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हीरा सिंह भदौरिया, जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चौहान सहित जहूर अहमद, मुन्ना सिंह, कृष्णकांत द्विवेदी, केदार प्रसाद वाजपेई, नाथूराम आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed