फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer's house stolen, jewelry-cash crossed

Banda News: किसान के घर चोरी, जेवर-नकदी पार

Sat, 11 Mar 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 11 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Farmer's house stolen, jewelry-cash crossed
मटौंध। किसान के घर से चोर जेवर और नकदी चुरा ले गए। पड़ोसियों ने घटना की सूचना दी। पुलिस ने मुआयना कर अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पिछले एक सप्ताह में यह तीसरी चोरी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में शहीद विद्यालय के पास रहने वाले किसान सुरेश गुप्ता के घर शुक्रवार की रात चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। कमरों के ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। सारा सामान बिखेर दिया। शनिवार को सुबह पड़ोसियों ने सुरेश को घटना की जानकारी दी। गृह स्वामी सुरेश ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ मेडिकल कालेज इलाज कराने गया था। रात हो जाने पर वह मेडिकल कालेज में ही रुक गया। लगभग एक लाख रुपये की चोरी बताई है। इसके पूर्व चोरों ने समधीन अनुरागी के घर से चोर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवर और नकदी चुरा ले गए थे। समधीन ईंट-भट्ठों में मजदूरी करने गई थी। इसी तरह पड़ोसी हरीशंकर गुप्ता के घर से भी चोरों ने लगभग 50 हजार का सामान पार कर दिया था। एक सप्ताह में तीन घरों में चोरी से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed