{"_id":"96cd3e41307fef9d6bf679b4b485df83","slug":"farmers-demonstrate-on-the-divisional-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। केन नदी पर त्रिवेणी पंप कैनाल के मोटर और
विज्ञापन
स्टार्टर फुंकने से किसानों की फसलें सूख रही है। लघु डाल सिंचाई खंड के
अधिकारियों की मनमानी से आजिज किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर
प्रदर्शन किया। किसानों मोटर व स्टार्टर जल्द दुरुस्त कराने की मांग की।
एकलव्य चेतना कृषक क्लब के बैनर तले फुरेड़ी, छोटा पुरवा, चिल्हेटा, त्रिवेणी, भूरागढ़, बोधी पुरवा के 50 से अधिक किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को नारेबाजी की।
मंडलायुक्त को दिए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि जुताई, सिंचाई और बीज में लाखों रुपये की पूंजी फंसाने के बाद जैसे-तैसे फसलें तैयार हुई हैं। अब सिंचाई के अभाव में फसलें सूख रही हैं।
त्रिवेणी पंप कैनाल के मोटर व स्टार्टर खराब हैं। अधिशाषी अभियंता की लापरवाही से न तो मोटर बदले गए और न ही स्टार्टर। कहा कि बृहस्पतिवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा।
उनके आदेश की कापी एक्सईएन को दी, फिर भी कोई नतीजा नहीं निकला। फसल सूखी तो सैकड़ों किसान तबाह हो जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में इंद्रपाल, बाबू, नत्थू, राममूरत, हरिश्चंद्र, किशोरी, बद्री, छोटे, राममूरत, बच्चा, विशाली इत्यादि शामिल रहे।