{"_id":"6a6b8fc1926e3c387403ec07","slug":"farmers-busy-with-paddy-transplantation-giving-up-hope-for-rain-banda-news-c-212-1-bnd1007-150262-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बारिश की उम्मीद छोड़, धान रोपाई में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बारिश की उम्मीद छोड़, धान रोपाई में जुटे किसान
Thu, 30 Jul 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
नरैनी। बारिश की अनियमितता के बीच कालिंजर क्षेत्र के गांव पिपरा के मजरा नरसिंहपुर से खेती-किसानी की प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। यहां ग्रामीण महिलाएं निजी बोर से सिंचाई की व्यवस्था कर खेतों में धान की रोपाई में जुटी हैं। मौसम की चुनौतियों के बावजूद किसानों ने समय पर खेती का कार्य शुरू कर दिया है, जिससे अच्छी पैदावार की उम्मीद है।
सुबह से ही महिलाएं पानी से भरे धान के खेतों में कतारबद्ध होकर पौध रोपती नजर आईं। निजी संसाधनों का उपयोग कर सिंचाई की व्यवस्था करने से रोपाई का कार्य बिना किसी बाधा के जारी है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होती है तो धान की फसल और बेहतर होगी। फिलहाल किसानों का पूरा ध्यान समय पर रोपाई पूरी करने पर है, ताकि फसल की बढ़वार प्रभावित न हो।