फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers broke windows of committee for fertilizer

खाद के लिए किसानों ने तोड़ी समिति की खिड़कियां

Thu, 27 Aug 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers broke windows of committee for fertilizer
Farmers broke windows of committee for fertilizer - फोटो : BANDA
अतर्रा (बांदा)। क्षेत्रीय सहकारी समिति और क्रय-विक्रय सहकारी समिति में खाद न मिलने पर किसानों का सब्र टूट गया। गुरुवार को दोपहर किसानों ने समितियों पर जमकर हंगामा किया। खिड़कियां तोड़ दीं। कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। इसके बाद बांदा-कर्वी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस खाद दिलाने का भरोसा दिलाया तो करीब आधा घंटा बाद जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि वह लगातार क्षेत्रीय सहकारी समिति और क्रय-विक्रय सहकारी समिति में चक्कर लगा रहे हैं। रात में आई खाद सुबह तक गायब हो गई। इस पर आक्रोशित किसानों ने समिति की खिड़कियां तोड़ दीं। कर्मचारियों को दौड़ा लिया।
विज्ञापन

दोपहर डेढ़ बजे के करीब किसानों ने बांदा-कर्वी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि केंद्र प्रभारियों ने अपने परिचितों को खाद बांट दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों का बमुश्किल हाईवे से हटाकर समिति में वापस भेजा। केंद्र प्रभारियों से बात कर खाद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन किसानों में तुर्रा, महुटा, बदौसा, बंडे, आऊ, थनैल, गोखिया, पचोखर, दिखितवारा, महोतरा, गुमाई, बहेरी, तेंदुही, रहूसत आदि गांवों के किसान शामिल रहे। बदौसा रोड स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति के प्रभारी राजबहादुर कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने हंगामा होने की आशंका पर गुरुवार को सुबह थाने में जाकर पुलिस फोर्स की मांग की थी। दोपहर बाद तक मौके पर पुलिस के न पहुंचने पर किसानों ने तोड़फोड़ के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया।
पुलिस की मौजूदगी में हुआ खाद वितरण
अतर्रा। गुरुवार को बिसंडा और ओरन सहकारी समितियों में पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया। ओरन सहकारी समिति में जिला कृषि अधिकारी ने टीम भेजकर खाद का वितरण कराया।
चौकी प्रभारी वीर प्रताप सिंह पुलिस कर्मियों के साथ उपस्थित रहे। समिति सचिव रमेशचंद्र द्विवेदी ने कहा कि यूरिया की कमी है। उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया गया है। किसान जुगल किशोर, चुन्नू प्रसाद, मनोज कुमार, पप्पू यादव, कल्लू द्विवेदी, रामपाल, अर्जुन सिंह, राहुल यादव आदि किसानों ने खाद संकट पर आक्रोश जताया।
कालाबाजारी के विरुद्ध भाकियू का ज्ञापन
अतर्रा। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रवक्ता महेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में गुरुवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम जेपी यादव को ज्ञापन सौंपा। यूरिया खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए किसानों को खाद मुहैया कराने की मांग की।

कहा कि अतर्रा, बदौसा, बघेलाबारी, फतेहगंज, ओरन, बिसंडा, खुरहंड के दुकानदार यूरिया खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं। ज्ञापन देने में किसान रमाकांत चौरिहा, भोला गौतम, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, प्रवीण गौतम, राजेश कुमार मिश्रा, विपिन मिश्रा, दिलीप कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed