फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers blocked the highway due to non-procurement of paddy

धान खरीद न होने पर िकसानों ने जाम कया हाईवे

Thu, 30 Dec 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the highway due to non-procurement of paddy
Farmers blocked the highway due to non-procurement of paddy - फोटो : BANDA
अतर्रा/खुरहंड (बांदा)। सरकारी क्रय केंद्रों में धान की खरीद न होने से आक्रोशित किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इससे एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। जाम में रोडवेज बसें व एंबुलेंस भी फंसी रहीं। एसडीएम और तहसीलदार ने किसानों को तौल कराने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह खुरहंड में झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर किसानों ने जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि कड़ाके की ठंड में वह 8-8 दिनों से खरीद केंद्रों में डेरा डाले ठिठुर रहे हैं। धान की खरीद नहीं हो रही। रातभर जागकर धान को अन्ना पशुओं से बचाते हैं।
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली का किराया प्रतिदिन लग रहा है। लंबे इंतजार के बाद खरीद की बारी आती है तो केंद्र प्रभारी कोई न कोई कमी बताकर लौटा रहे हैं। मजबूरी में औने पौने दामों पर धान आढ़तियों को बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद जाम स्थल पर अतर्रा एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी और तहसीलदार विजय प्रताप सिंह तथा खुरहंड चौकी प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी पहुंचे और किसानों से बातचीत की। उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस पर किसानों करीब एक घंटे बाद जाम खत्म कर दिया। भूरा यादव, चुनकावन, शैलेंद्र, पप्पू, राजू, बालेंद्र, राजा बाबू, अनिल मिश्रा, रिंकू तिवारी, दीपक, रोहित, गंगाचरन सहित तीन दर्जन से अधिक किसान मौजूद रहे।

दो माह में 31 फीसदी ही खरीद
जनपद में इस वर्ष 82700 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। पहली नंवबर से खरीद हो रही है। दो माह में 24,970 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। यह लक्ष्य का 31 फीसदी है। जब कि पिछले वर्ष 28 दिसंबर तक जनपद में करीब 30 हजार मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। डिप्टी आरएमओ सीपी पांडेय का कहना है कि वारिश होने से इस बार धान की फसल देर से तैयार हुई है। धान की खरीद फरवरी माह तक होनी है। शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed