फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers are being organized and made self-reliant

Banda News: किसानों को संगठित कर बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

Thu, 04 Sep 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 04 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers are being organized and made self-reliant
मानिकपुर। अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान ने डोडा माफी गांव में हितग्राही गोष्ठी का आयोजन किया। जल संचय, कृषि से संबंधित कार्य पर चर्चा की गई। खेतों की सिंचाई के लिए बनाए गए तालाब का शुभारंभ एसडीएम मोहम्मद जसीम ने किया। सभी ने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन


गोष्ठी में संस्था के समन्वयक विजय सिंह ने बताया कि 15 गांवों में टाटा ट्रस्ट के सहयोग से जल संचय, बागवानी, प्राकृतिक कृषि कराने का कार्य किया जा रहा है। तीन साल में दो हजार किसानोंं को संगठित कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। डोडामाफी गांव की मुनिया देवी ने बताया यह गांव दस्यु प्रभावित रहा है। प्राकृतिक खेती करने वाले किसान सरिता, रामकिशोर, पाटिन, रामबालक, टिकिरिया, शिवपूजन, रामविश्वास ने प्राकृतिक खेती करने की जानकारी दी। तालाब से किसानों को फायदा होगा। जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक गोपाल भाई ने अतिथियों का स्वागत कर ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे कामों की जानकारी दी। अधिकाधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। इस मौके पर संस्था के मनोज,धीरेंद्र,संजय शुक्ला, भारती, शिव बरदानी, आरती मेनका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed