फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   farmer scorched by fire, died

आग लगा लेने वाले किसान की मौत

Fri, 10 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Fri, 10 Apr 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
farmer scorched by fire, died

फसल बर्बादी से परेशान होकर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लेने वाले किसान की 19 दिन बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई। उसे बचाने की कोशिश में उसका बड़ा भाई भी झुलस गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक किसान पर 80 हजार रुपये का कर्ज था। इतने दिन अस्पताल में तड़पते रहे झुलसे किसान की किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली।

विज्ञापन


पैलानी तहसील के नांदादेव में 22 मार्च की सुबह 7 बजे किसान सिद्धा पाल (35) पुत्र राम जियावन ने अपने घर के खपरैल पर चढ़कर खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। आग का गोला बनकर वह नीचे आ गिरा था। उसे बचाने में बड़ा भाई राम प्रसाद भी झुलस गया।
विज्ञापन


बुरी तरह झुलसे सिद्धा को डाक्टर भी बचा नहीं सके। शुक्रवार को सुबह जिला अस्पताल में सिद्धा ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर पाकर क्षेत्रीय विधायक दलजीत सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। घटना वाले दिन भी विधायक अस्पताल आए थे और 10,000 रुपये दे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दिन एसडीएम पैलानी ने किसान के घर जाकर पूछताछ की थी। हालांकि अस्पताल कोई भी अधिकारी सिद्धा का हालचाल लेने नहीं पहुंचा। बड़े भाई ने बताया कि सिद्ध ने खेतीबाड़ी के सिलसिले में साहूकारों से 80 हजार रुपये कर्ज ले रखा था। फसल बर्बाद होने से वह निराश हो गया था।


30 हजार दी जाएगी फौरी मदद
बांदा। उप जिलाधिकारी पैलानी मनोज कुमार ने बताया कि किसान सिद्धा के परिजनों को फौरी तौर पर 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद से दिलाने के लिए संस्तुति की जाएगी। घटना वाले दिन वे किसान के घर गए थे। किसान के मरने की उन्हें सूचना मिली थी लेकिन व्यस्तता के चलते वे परिजनों से मिलने नहीं जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed