{"_id":"69d698f297b2c8070c0fedda","slug":"farmer-dies-while-trying-to-douse-farm-fire-12-acres-of-crop-burnt-banda-news-c-215-1-ckt1001-129434-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खेत की आग बुझाते समय किसान की मौत, 12 एकड़ फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खेत की आग बुझाते समय किसान की मौत, 12 एकड़ फसल जली
विज्ञापन
फोटो न- 08सीकेटीपी 25 घटनास्थल का जायजा लेते एसडीएम व अन्य। संवाद
चित्रकूट। मध्य प्रदेश के बरौंधा थाना अंतर्गत बकोट गांव में मंगलवार देर शाम एक किसान के खेत में आग लग गई। आग बुझाने के दाैरान किसान चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पांच अन्य किसानों की 12 एकड़ से अधिक गेहूं और अरहर की फसल भी जल गई।
गांव बकोट निवासी रामभवन तिवारी ने बताया कि गांव का वृद्ध किसान मुरलिया यादव (80) अपने खेत के पास बैठे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। उसने शोर मचाया और खुद भी आग बुझाने में जुट गया। अन्य परिजन व ग्रामीण भी पहुंच गए। देखते ही देखते लपटों ने पड़ोसी के गई खेतों में खड़ी गेहूं फसल को अपने आगोश में ले लिया। आग पर काबू पाते समय वो आग की लपटों से घिर गया। यह देख आनन फानन लोगों ने किसी तरह से उनको निकाला। तब तक उनकी मौत हो गई।
सूचना पाकर बरौंधा पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। आग से किसान रामभवन तिवारी, रामजी मिश्रा, कन्हैया लाल मिश्रा, रामसेवक, अजय कुमार के खेत में खड़ी फसल करीब 12 एकड़ से अधिक की गेहूं व अरहल की फसल जल गई। जानकारी पाकर एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर पीड़ित परिवार से मिले और परिजनों को ढाढ़स बंधाया और आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।