फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer dies due to lightning, woman gets burnt

Banda News: बिजली गिरने से किसान की मौत, महिला झुलसी

Thu, 17 Jul 2025 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to lightning, woman gets burnt
रामकिशोर। - फोटो : परिजन।
बांदा। खेत से लौट रहे किसान की बिजली गिरने झुलसकर मौत हो गई। एक अन्य घटना में महिला बिजली गिरने से झुलस गई।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के अतर्रा रोड निवासी रामचरन ने बताया कि भांजा रामकिशोर (35) बुधवार की शाम खेत में धान की बेड़ की रखवाली करने के लिए गए थे। खेत से लौटते समय बारिश के दौरान बिजली गिरने से झुलसकर मौत हो गई। चंद कदम पीछे चल रहे पड़ोसी भगवानदीन ने हादसा होते देखा तो परिजनों को सूचना दी। बताया कि रामकिशोर बचपन से ननिहाल में रह रहा था। घर में पत्नी लक्ष्मी व एक पुत्र, एक पुत्री हैं। पिता कैलाहा गांव में रहते हैं। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।


उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी रशीद ने बताया कि उसकी पत्नी बिल्किसया (55) गुरुवार को दोपहर खेत से वापस अपने घर आ रही थी, रास्ते में बिजली गिरने से वह गंभीर झुलस गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed