फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer crushed by the death of his own tractor

अपने ही ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की मौत

Wed, 22 Feb 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 22 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer crushed by the death of his own tractor
ट्रैक्टर-ट्राली - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

खेत की सिंचाई करने जा रहे किसान की अपने ही ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। उधर, अलग-अलग सड़क हादसों में चार बाइक सवार समेत छह घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन


चिल्ला थाना क्षेत्र के छिरहुटा गांव निवासी श्रीपाल कुशवाहा (42) पुत्र चुन्नू सोमवार की रात भतीजे सत्यनारायण के साथ ट्रैक्टर पर बैठ कर खेत की सिंचाई करने जा रहा था। ऊबड़खाबड़ रास्ता होने से ट्रैक्टर से उछल कर श्रीपाल ट्रैक्टर का पहियों के नीचे आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र छोड़ गया है।
विज्ञापन


उधर, शहर के बारी मोहाल (मर्दन नाका) निवासी दीपक (27) पुत्र शिवबालक अपने दोस्त अर्पित सेन (22) पुत्र रामरतन सोमवार की रात सिविल लाइन स्थित मैरिज हाल से बारात में शामिल होने के बाद बाइक पर वापस लौट रहे थे। स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछल जाने से वह जमीन पर गिर गए। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दोनों घायल हो गए। हेलमेट न लगाने की वजह से दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव निवासी राम सिंह (22) पुत्र लल्लूराम सोमवार की शाम बाइक पर बबेरू जाते समय गांव के नजदीक अंधे मोड़ पर ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हेलमेट न लगाने की वजह से सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। राहगीरों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के सौंप दिया।

उधर, लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के महुआबाग निवासी ट्रक चालक राजेश कुमार (24) पुत्र रामफेर सोमवार को शाम नरैनी स्थित खदान में बालू लेने जा रहा था। नरैनी कस्बे से दो किलोमीटर पूर्व सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा कर वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से कानपुर भेजा गया है।


एक अन्य घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के गजनी गांव निवासी शिवगोपाल की तीन वर्षीय पुत्री प्रतिभा सोमवार को शाम दरवाजे पर खेलते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मझीवां गांव निवासी रामबाबू (36) पुत्र राम प्रताप बाइक से गिरकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed