फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   farmer brutally murdered

किसान की बेरहमी से हत्या

Thu, 15 Jul 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
farmer brutally murdered
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के भुराने पुरवा में जमीन की रंजिश में ट्यूबवेल में सो रहे किसान की बुधवार की रात कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। किसान के पुत्र का कहना है कि 10 दिन पूर्व समझौते के तहत पिता ने रास्ते के लिए 10 फीट जमीन दी थी।
विज्ञापन

इसी जमीन को लेकर रंजिश में हत्या की गई। पुलिस में चार नामजद लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। पुलिस पूछताछ में जुटी है। दो लोगों को हिरासत में लेने की चर्चा है। पुरवा निवासी बदना प्रजापति (48) बुधवार की रात घर से फसल की रखवाली के लिए खेत गया था। पड़ोसी किसान जगजीत पाल के ट्यूबवेल की छत में सो गया था। रात को अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से काटकर बदना की हत्या कर दी और भाग गए।
विज्ञापन

शव चारपाई में ही पड़ा रहा। देर रात तक घर न लौटने पर बृहस्पतिवार को सुबह पुत्र छोटा छत में पहुंचा तो खून से लथपथ पिता का शव देखा। जिस्म में कई जगह गहरे घाव थे। परिजनों और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और ट्यूबवेल स्वामी समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन और सीओ सियाराम ने भी मौके का मुआयना किया और छत में आने-जाने का रास्ता देखा। परिजनों से रंजिश के बारे में जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने कुछ नमूने जुटाए। डॉग स्क्वॉड भी पहुंचा। बड़े बेटे अजय प्रजापति ने हत्या की वजह जमीन की रंजिश बताई और आरोप लगाया कि रास्ते की जमीन को लेकर पड़ोसियों से दो साल से विवाद चल रहा था।
मृतक के नाम लगभग 20 बीघा जमीन है। उसने पुलिस को चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। एसपी ने खुलासे का आश्वासन दिया है। पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में ले रखा है, लेकिन पुलिस ने पुष्टि नहीं की।
दो बिस्वा जमीन खरीदना पड़ा महंगा
मृतक के पुत्र अजय प्रजापति ने बताया कि पिता बदना ने दो साल पूर्व पड़ोसी से दो बिस्वा जमीन खरीदी थी। इस जमीन के पीछे रहने वाले जबरन रास्ता निकालना चाहते थे। विरोध करने पर वह पिता से रंजिश मानने लगे। अदालत में केस दायर कर दिया गया।

अभी 10 दिन पूर्व पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर रास्ते के लिए जमीन देने का समझौता करा दिया। इसी के तहत पिता ने 10 फीट जमीन दे दी, लेकिन पड़ोसियों की खुन्नस खत्म नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed