{"_id":"6913781ea32489d8bd0a1ad1","slug":"farmer-beaten-up-on-farm-and-goods-looted-banda-news-c-215-1-ckt1003-123099-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खेत पर किसान को पीट कर लूट ले गए सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खेत पर किसान को पीट कर लूट ले गए सामान
विज्ञापन
- मऊ थाना क्षेत्र के रेड़ी भुसौली गांव में हुई वारदात, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
फोटो-3
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के रेड़ी भुसौली गांव में एक किसान को बंधक बनाकर मारा पीटा और नलकूप में रखे सामान व खाद्यान (बाजरा)लूट ले गए। पिटाई से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की है।
बियावल गांव निवासी दीपक साहू ने बताया कि उसके पिता नंदलाल साहू (70) रेड़ी भुसौली गांव में स्थित नलकूप में सोमवार की रात परिजनों के साथ रात दस बजे तक मौजूद रहे। इसके बाद पिता को छोड़ कर अन्य परिजन गांव चले आए। रात करीब एक बजे करीब 12 बदमाश आए और पिता को पेड़ में बांध कर मारा पीटा। इससे पिता के शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। मंगलवार की सुबह तक पिता दर्द से कराहते रहे।
सुबह ग्रामीण नलकूप की ओर गए तो फाेन से घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे तो पिता ने बताया कि रात में आए बदमाशों ने पीट कर नलकूप के अंदर रखे स्टार्टर, मोटर, करीब पांच क्विंटल बाजरा सहित अन्य सामान ले गए हैं। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज चल रहा है। सूचना पर सीओ फहद अली, थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह टीम के साथ पहुंचे और घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
घायल किसान के पुत्र प्रमोद साहू की 24 नवंबर को शादी है। सीओ फहद अली ने बताया कि घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि वृद्ध को कुछ लोगों ने पीटकर सामान उठा ले गए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।