फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farm worker commits suicide by hanging himself

Banda News: खेतिहर मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 01 Apr 2024 03:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:37 PM IST
विज्ञापन
Farm worker commits suicide by hanging himself
बांदा/जसपुरा। खेतिहर मजदूर ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसकी मां खेत में चने की फसल काटने गई थी। चचेरे भाई ने शव को फंदे लटका देखा तब जानकारी हो सकी। परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव के मरोला डेरा निवासी रामनरेश निषाद (18) ने शुक्रवार की देर शाम अपने घर में छप्पर की धन्नी से कपड़े की रस्सी से फंदा लगा लिया। घटना के समय उसकी मां सूरजकली खेत में चने की फसल काटने गई थी। पारिवारिक चाचा बबलू ने बताया कि वह शुक्रवार को मजदूरी में खेत में फसल काटने गया था। देर शाम खेत से आकर उसने फंदा लगा लिया। मां ने दरवाजा बंद पाया तो आवाज देकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इस बीच चचेरा भाई बबलू आ गया उसने घर के अंदर जाकर देखा तो वह कमरे में फंदे से लटका था। बबलू ने बताया कि मृतक की तीन बहने सुशीला, इंदी व बिंदी तीनों विवाहित हैं। तीन बहनों में यह इकलौता भाई था । थाना इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed